माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जिले में शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 से ग्राम उत्थान शिविरों का शुभारंभ किया जाएगा। प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर आयोजित होने वाले शिविर 23, 24, 25 एवं 31 जनवरी तथा 1 एवं 5 से 9 फरवरी 2026 तक कुल 10 दिवस आयोजित किए जाएंगे।