कैराना: कांधला पुलिस ने आल्दी गांव के निवासी युवक को अवैध छुरा के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
कांधला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम आसिफ है और वह कांधला थाना क्षेत्र के ही गांव आल्दी का रहने वाला है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया है कि आरोपी की गिरफ्तारी चेकिंग के दौरान सुनिश्चित की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।