अजीतमल: फिरोज नगर कोटला निवासी महिला ने हेड कांस्टेबल पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाया, धारदार हथियार से हमले की दी तहरीर
अजीतमल कस्बा क्षेत्र के फिरोजनगर कोटला निवासी एक महिला ने कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल पर घर में घुसकर अभद्रता करने और धारदार हथियार से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना में महिला के पति व जेठ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ललिता पत्नी मोनू के अनुसार वह परिवार सहित मोहल्ले में आयोजित एक निमंत्रण