पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के पलेरा निवासी विशाल रावत (32) का आज 02 अप्रैल दोपहर करीब 12:00 बजे पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद वह कमरे में गया और दरवाजा बंद कर पंखे से फंदा लगाकर झूल गया।