बाह: पिनाहट में खेलते समय गड्ढे में गिरा मासूम, मौत से परिवार में मचा कोहराम
पिनाहट थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुरा के उपगांव आसाराम की ठारि में शनिवार शाम 6 वर्षीय मासूम की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। हितेश पुत्र रामनिवास घर के बाहर खेल रहा था, तभी मिट्टी खुदाई से बने पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गया। रविवार सुबह 10 बजे बताया गया कि रामनिवास ने अपने खेत की मिट्टी ईंट भट्टे पर बेच दी थी, जिससे घर के सामने करीब पांच फीट गहरा गड्ढा बन