संदेश: जनईडीह गांव में मां की गोद हुई सूनी, आंखों के सामने मासूम बेटे की सांसें थम गईं, पूरा परिवार सिसक उठा
संदेश थाना क्षेत्र के जनईडीह गांव में एक मासूम बालक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चे ने अपनी मां के सामने ही दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक मासूम के मां के द्वारा बताया गया कि उसका बेटा का बुखार लगा हुआ था और वह बुखार का एक गोली खाया था जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी ।