मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी महिला का ATM कार्ड बदलकर बैंक खाते से निकाले 30 हजार रुपये, बैंक जाकर पता चला
Meerut, Meerut | Jul 10, 2024 दिल्ली रोड स्थित बैंक ऑफ़ बडौदा ब्रांच में जालसाजों ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। महिला ने अपनी छोटी बेटी अनम के नाम से बैंक ऑफ़ बड़ौदा में जीरो बैलेंस खाता खुलवा रखा है। जिसमें में महिला ने खाते में 30 हजार रुपये की धनराशि जमा कर रखी है।महिला खाते से 10 हजार रुपये निकालने गई तो पता चला।