मेरठ: सरधना क्षेत्र में हुई शराब पार्टी में युवक की हत्या का खुलासा,दो दोस्तों ने गाली गलौच करने बरसाई थी गोलियां
Meerut, Meerut | Jul 10, 2024 थाना सरधना क्षेत्र के भामौरी गांव में कुछ दिन पहले हुई कृष्णा नाम के युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया की, तीनों ही आपस में दोस्त थे,शराब पार्टी के दौरान तीनों में गाली गलौच हुई जिसके बाद सौरभ और मोहित ने कृष्णा के सिर में दो गोलियां मारकर उसको मौत वे घाट उतार दिया था।