मेरठ: लोहियानगर क्षेत्र में बाइक सवार किसान की मौत,तेज़ रफ़्तार कार ने मारी थी टक्कर,बाइक के उड़े परखच्चे
Meerut, Meerut | Jul 10, 2024 लोहियानगर क्षेत्र में तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी,जिसमें बाइक सवार किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।खेत से लौट रहे बाइक सवार 30 वर्षीय गुड्डू को तेज़ गति से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार ने ज़ोरदार टक्कर मार दी,हादसा इतना भयावह था की बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार गुड्डू दूर जाकर गिरा।