मेरठ: व्यापारियों के विरोध के बीच,हापुड़ रोड पर चला नगर निगम का बुलडोजर, हटा अतिक्रमण
Meerut, Meerut | Jul 10, 2024 अतिक्रमण और अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को नगर निगम की टीम ने लोहिया नगर पुलिस के साथ हापुड़ रोड पर बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम के बुलडोजर ने सड़क पर किए गए अवैध कब्जों को जमींदोज कर दिया। हालांकि कई स्थानों पर नगर निगम की टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन, पुलिस की मौजूदगी के चलते अतिक्रमणकारी पीछे हट गए।