आजाद नगर फा.यरिंग कांड में नया मोड़, फरार राहुल मिश्रा का वीडियो वायरल, सुनाई अपनी कहानी
मुरैना। आजाद नगर में हुई ताबड़तोड़ फा.यरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे आरोपी राहुल मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राहुल मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्वयं पोस्ट किया है।
वायरल वीडियो में राहुल मिश्रा फायरिंग की घटना, विवाद की वजह और पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है और लोगों के बीच इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस पहले से ही मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और वायरल वीडियो के दावों की सच्चाई क्या है।
#Morena #AzadNagar #FiringCase #RahulMishra #ViralVideo #MorenaNews #MadhyaPradesh #CrimeNews #BreakingNews #SocialMediaViral #PoliceInvestigation
Morena Nagar, Morena | Jun 25, 2026