बांका: धरमपुर गांव में प्रेमिका से मिलने आए मुंगेर जिले के टेटिया बंम्बर गांव के युवक का शव 12 दिन बाद मिला
Banka, Banka | Nov 3, 2024 धरमपुर गांव में प्रेमिका से मिलने आए मुंगेर जिला के टेटिया बंम्बर गांव के युवक रोहित कुमार लापता हो गया था। जिसको लेकर उसके पिता अरविंद सिंह ने थाना में शिकायत करते हुए अपने लापता पुत्र को बरामद करने की मांग की थी। जहां रविवार की दोपहर 12:00 बजे बांका और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त रूप से धरमपुर बहियार से उक्त युवक का शव लापता होने के 12 दिन बाद बरामद कर लिया।