बांका: बांका में बहनों ने भाई को तिलक लगाकर धूमधाम से मनाया भैया दूज का पर्व
Banka, Banka | Nov 3, 2024 कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज के पर्व को धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह 7 बजे से ही बहनों ने अपने भाई को तिलक लगाकर पर्व मनाना शुरू कर दिया। यह पांच दिवसीय दीपावली पर्व की श्रृंखला का अंतिम पर्व के रूप में मनाया जाता है। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी दीर्घ आयु की कामना की। भाई बहन के लिए यह पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है।