शामली: शामली में गैंगेस्टर के मुकदमे में वांछित ₹10 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने तमंचा और कारतूस समेत किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 7, 2026 गुरूवार की दोपहर साढ़े 3 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने थाना आदर्श मंडी पर दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित बनत के मोहल्ला हकीकतनगर निवासी 10 हजार के इनामी अभियुक्त भूरा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।