धार: जिला जेल का न्यायधीशगण ने किया निरीक्षण, बंदियों को उनके अधिकारों की दी जानकारी
Dhar, Dhar | Oct 16, 2024 प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार में विशेष सत्र न्यायाधीश पंकज महेश्वरी, जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमेश कुमार सोनी द्वारा धार में जिला जेल का निरीक्षण कर बंदियों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वही महिला वार्ड में महिला बंदियों से वार्तालाप कर विधिक प्रावधानो की जानकारी दी गई।