धार: तिरला में किसानों की मांग पर सोयाबीन के हुए नुकसान का हुआ सर्वे, बीमा कंपनी के अधिकारी ने पंचनामे पर नहीं किए हस्ताक्षर
Dhar, Dhar | Oct 16, 2024 तिरला में सोयाबीन फसल के सर्वे के लिए टीम किसानों के खेत मे पहुंची। जिसमें पटवारी पवन यादव , ग्राम सेवक अनिता परमार ने किसानों के साथ खेतों में सर्वे किया गया। जहां पर किसानों की फसल में 85 प्रतिशत से अधिक नुकसानी पाई गई। जिस पर पंचनामा बनाया गया। मौके पर फसल बीमा कंपनी के अधिकारी अमरजीत जायसवाल को भी बुलाया गया।