धार: ग्राम देदला पहुंचकर तहसीलदार ने अधिक बारिश से खराब हुई सोयाबीन की फसल का किया सर्वे, किसानों ने दिया था आवेदन
Dhar, Dhar | Oct 16, 2024 ग्राम देदला में किसानों की अधिक बारिश से खराब हुई सोयाबीन की फसल का सर्वे करने तहसीलदार पहुंचे ।बुधवार दोपहर 2:30 मिनिट पर किसानों के खेतों में तहसीलदार सर्वे करने खेतों में पहुंचे कर खराब हुई फसल का सर्वे किया, दरअसल देदला के किसानों की फसल अधिक बारिश होने से खराब हो गई थी।