सुभाष वार्ड स्थित एक सूने मकान में लाखों रुपए के चोरी करने वाले दो आरोपियों को भाटापारा शहर पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के जेवरों सहित नगदी रकम जप्त की है भाटापारा पुलिस द्वारा आज सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और शाम को न्यायिक रिमांड पर भेजने की तैयारी की जा रही है