देहरादून जिला प्रशासन ने राहुल गांधी के कार्यक्रम की मंजूरी की रद्द, पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। 17 जुलाई को परेड ग्राउंड में होने वाले लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को जिला प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद परेड ग्राउंड के बाहर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कल रात इस प्रशासनिक फैसले के विरोध में जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मैदान पहुंचे, तो पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। प्रशासन ने कानून व्यवस्था और मैदान की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए कार्यक्रम को बन्नू स्कूल मैदान में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया है, जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध कर रही है।