ओडिशा में कुएं से निकाले जाते ही आक्रामक हुआ भालू, रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों को दौड़ाया; वीडियो वायरल
भुवनेश्वर/अंगुल:ओडिशा के अंगुल जिले के अथमाल्लिक वन क्षेत्र (जगन्नाथपुर गांव) से मानव-वन्यजीव संघर्ष का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गहरे कुएं में गिरे दो भालुओं को सुरक्षित बाहर निकालने के तुरंत बाद, एक भालू ने अचानक वहां मौजूद भीड़ पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।