टिकारी: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय ने कारगिल शहीद लांस नायक राम पुकार शर्मा के आश्रित परिवार को किया सम्मानित
Tikari, Gaya | Aug 6, 2026 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, गया ने टिकारी के कुतुलपुर के लाल कारगिल शहीद लांस नायक राम पुकार शर्मा के आश्रित परिवार को सम्मानित किया।शहीद के जहानाबाद स्थित आवास पर पहुंचकर परिजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। क्षेत्र प्रमुख मनीष श्रीवास्तव समेत बैंक अधिकारियों ने शहीद के राष्ट्र समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।