सांगानेर: जयपुर में बीती रात एक युवक के साथ मारपीट कर अपहरण का मामला, कार सवार बदमाश चलती गाड़ी से फेंक कर हुए फरार
जयपुर के मालपुरा गेट थाना इलाके में किडनैप कर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। हमलावर जबरन उसे कार में डालकर ले गए थे। मालपुरा गेट थाने में पीड़ित की ओर से कार सवार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश कर रही है।