गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में चली गोली, युवक के बाएं कंधे में लगी गोली, हालत गंभीर, झांसी किया गया रेफर
गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम परसुबा में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी गई। गोली बाएं कंधे में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।