शाहपुर: आइहो दादा हमारा के छोड़ के कहां गइलह हो भारत भूषण , मां की चीत्कार से गमहीन हुआ बिलौटी
भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत भूषण तिवारी के श्राद्धकर्म के आज दूसरे दिन सोमवार को भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बेटे के तैलचित्र को देखते ही मां आशा देवी फूट-फूटकर रो पड़ीं, जबकि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिता ने भारी मन से पुत्र का तर्पण किया। पूरे गांव का माहौल गमगीन रहा। वहीं कल मंगलवार को पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि समारोह और ब्रह्