गुण्डरदेही: नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ कथित मारपीट मामले में अधिकारियों की हड़ताल, अर्जुन्दा के किसानों को हो रही परेशानी
नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के साथ कथित मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले ने अब प्रदेशभर के राजस्व कर्मचारियों को एकजुट हो गए हैं। छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ को खुला समर्थन दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर शीघ्र और कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेश के पटवारी भी आंदोलन और कामबंद की राह पकड़ सकते हैं। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि 27 मई को हुई घटना सिर्फ एक अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार नहीं, बल्कि पूरी प्रशासनिक व्यवस्था और शासकीय कर्मचारियों के सम्मान पर हमला है