महाराजपुर: जमानत पर छूटे आरोपी के द्वारा मनकारी में पीड़ित के घर पर किया गया पथराव,वीडियो आया सामने
महाराजपुर थाना क्षेत्र के मनकारी के रहने वाले हृदेश पटेल के घर पर देर रात जमानत पर छुटकर आये आरोपी राघवेंद्र पटेल के द्वारा पथराव किया गया है। इस मामले का वीडियो आज 24 जून दोपहर 2:00 बजे सामने आया पीड़ितों ने बताया कि राघवेंद्र पटेल के द्वारा रात में उनके घर पर पथराव किया गया है।