पिछोर: पिछोर नगर के टेकरी सरकार रोड स्थित कार बाजार में विधायक प्रीतम लोधी ने रैन बसेरे निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
पिछोर में स्थित रेस्ट हाउस के पीछे टेकरी सरकार रोड पर स्थित कार बाजार पर रेन बसेरे का शिलान्यास एवं भूमि पूजन शनिवार को शाम 4:00 क्षेत्रीय विधायक प्रीतम लोधी जी के द्वारा किया गया।इसी दौरान भाजपा मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।विधायक जी ने बताया है कि बहुत जल्दी एक शानदार सर्व सुविधा युक्त रेन बसेरा बनकर तैयार हो जाएगा।