हाथरस: राहुल गांधी के आने से पहले से विभवनगर में पुलिस व प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिखे कड़े इंतजाम,
हाथरस में सत्संग के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों के पीड़ित परिजनों से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हाथरस के मोहल्ला विभव नगर के ग्रीन पार्क में मुलाकात करेंगे। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगमन से पहले मोहल्ला विभव नगर के हर रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रहे कड़े इंतजाम।