हाथरस: गांव फरौली के पास विक्की ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार एक युवक हुआ घायल, डॉक्टरों ने किया अलीगढ़ रेफर
हाथरस की कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव फरौली के पास विक्की ने बाइक को टक्कर मार दी। विक्की की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत में युवक को हायर मेडिकल अलीगढ़ के लिए सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।