कायमगंज: गांव इकलहरा में सगे भाइयों की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, भूसा और अनाज जलकर हुआ राख
कम्पिल के गांव इकलहरा निवासी राजबहादुर और कालीचरन 2 सगे भाई है। दोनों भाई एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। तभी उनकी 2 झोपड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिसमे भूसा और अनाज जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने समरसेविल और हैंडपंप चलकर आग पर काबू पाया है। तभी ग्रामीण ने झोपड़ी मालिकों को फ़ोन पर सूचना दी है।