नौतनवा: ग्राम पंचायत सेखुआनी में विद्युत तार की चिनगारी से लगी आग बड़ी मशक्कत से पाया काबू
परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी में गुरुवार को तेज पछुआ हवा के कारण ग्यारह हजार बोल्टेज विद्युत तार के आपस में टकराने से बघेला नाला के पूरब शिवशंकर तथा राजकुमार के गेहूं के खेत में आग लग गई।आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान जितेन्द्र कुमार बर्मा के साथ दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।