नौतनवा: उपजिलाधिकारी द्वारा नौतनवा तहसील क्षेत्र में मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण
नौतनवा उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य तथा नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और इस दौरान मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। अगामी लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए उपजिलाधिकारी नन्द प्रकाश मौर्य ने निरीक्षण किया।