बरेली: बिल्चा बाजार से उड़ाई स्प्लेंडर, बेचने जा रहे थे तभी दबोच लिए गए बाइक चोर, भोजीपुरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। मामला 1 फरवरी 2026 का है, जब करमपुर चौधरी निवासी आकाश कुमार की स्प्लेंडर बाइक बिल्चा बाजार से चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।