गोरखपुर: मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर मण्डलायुक्त, DIG, DM और एसएसपी ने जुलूस मार्ग का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
मंडलायुक्त गोरखपुर,पुलिस उपमहानिरीक्षक जनपद गोरखपुर, जिलाधिकारी गोरखपुर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत थाना कोतवाली व थाना राजघाट क्षेत्र में पैदल गस्त कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कोतवाली व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।