फरेंदा: गुलरिहा कला गांव के पास चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा कला गांव के पास रविवार और सोमवार के मध्य रात्रि लगभग 1:30 बजे चलती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार सतेंद्र पाठक व अन्य लोग सोनौली से गोरखपुर जा रहे थे। गाड़ी में आग लगते ही सवारों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन तब तक कार (UP53CU2923) जलकर खाक हो चुकी थी।