फरेंदा: कुशहा गांव के पास गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, कार 40 फीट गड्ढे में गिरी अधूरे बाईपास पर
कोल्हुई थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के पास शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जब गूगल मैप के भरोसे चल रही वैगनार कार निर्माणाधीन बाईपास पर चढ़ गई और 40 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे। हादसे में चार लोग घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कार सवार बस्ती जिले के निवासी थे और नेपाल से लौट रहे थे।