गाज़ीपुर: हाईकोर्ट से अफजाल अंसारी को बड़ा झटका, राहत नहीं, ट्रायल कोर्ट का रास्ता, 15 दिन की मोहलत में बढ़ी सियासी हलचल
गाजीपुर के समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। गाजीपुर में दिए गए गांजा वाले बयान पर दर्ज मुकदमे में हाईकोर्ट ने सीधी राहत देने से इनकार करते हुए उन्हें ट्रायल कोर्ट जाने का निर्देश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने 15 दिनों तक गिरफ्तारी जैसी किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक जरूर लगा दी है।