बूरमू: बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर 77 राजस्व ग्राम के स्वयं सहायता समूह के सदस्य हुए शामिल
Burmu, Ranchi | Apr 3, 2024 बुढ़मू प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। प्रखंड के 77 राजस्व ग्राम के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान पंचायती राज पदाधिकारी नीलकुमार के द्वारा संबोधित करते हुए बैठक में उपस्थित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए ग्रामीणों से मिलकर समझाने का अपील किया।