पथरगामा: पथरगामा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय परसपानी में हुआ योगाभ्यास।
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को 8:00 बजे दिन में उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय परसपानी में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक युगल किशोर ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक युगल किशोर ने छात्राओं को पद्मासन सहित विभिन्न योगासन का अभ्यास कराया ।