पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र में रंगदारी और फायरिंग के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाइक ज़ब्त
पीरबहोर थाने में 12 दिसंबर को एक व्यक्ति के द्वारा एक नामजद एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध रंगदारी मांगने एवं फायरिंग किए जाने के लिखित सूचना दी थी। पुलिस ने इस मामले में रविवार शाम 7:00 बजे जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से घटना में प्रयोग बाइक को भी जप्त किया गया है।