चूरू: ग्राम पंचायत लाखाऊ में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान वर्षों पुराना खाता विभाजन हुआ, ग्रामीणों ने जताया सरकार का आभार
Churu, Churu | Jul 1, 2026 आमजन तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिये राहत बन रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिले के चूरू उपखंड की लाखाऊ ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान मौके पर ही वर्षों पुराना खाता विभाजन हुआ तो लाभार्थी इंद्रचंद व उद्मीराम जांगिड, ज्ञानी देवी, जानकी ने सरकार का आभार जताया।