नौगांव: हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर सीट विवाद में भिड़े दो पक्ष, ट्रेन से उतरकर चले लात-घूंसे, आधे घंटे हंगामा, वीडियो वायरल
हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात ट्रेन में सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे ट्रेन में सफर कर रहे दो पक्षों के बीच सीट को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ट्रेन से नीचे उतर आए और स्टेशन परिसर में एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब आधे घंटे तक स्टेशन