अमरोहा: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ई-रिक्शा से अमरोहा कार्यालय पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष
Amroha, Amroha | May 15, 2026 अमरोहा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आम जनता पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के बीच भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय गिरी ने एक अलग पहल कर राजनीतिक और सामाजिक संदेश देने की कोशिश की। गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी चार पहिया वाहन छोड़कर ई-रिक्शा से भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। उनके इस कदम की चर्चा पूरे जिले में होती रही