पीपलदा: खातोली पुलिस ने 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ पार्वती नदी की पुलिया से आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 19, 2024 जिले की खातोली पुलिस ने आज अवैध मादक पदार्थ गांजा 210 ग्राम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि पार्वती नदी पुलिया के निकट श्मशान रोड़ पर एक संदिग्ध को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास 210 ग्राम गांजा बरामद किया।पुलिस ने आरोपी विष्णु शर्मा पुत्र कैलाश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 8/20 NDPS एक्ट में कार्यवाही की है।