पीपलदा: इटावा क़स्बे में सट्टे की खाईवाली करते एक सटोरिये को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 1010 रुपए किए बरामद
Pipalda, Kota | May 18, 2024 इटावा क़स्बे में आज पुलिस ने गश्त के दौरान सरोवर नगर में सट्टे की खाईवाली करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।इटावा थाना सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि यतेन्द्र कुमार पुत्र भेरूलाल निवासी खातोली इटावा में सट्टे की खाईवाली कर रहा था।उससे सट्टे की पर्चियां व 1010 रुपये नगद बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।उसके खिलाफ 13 RPGO में कार्यवाही की गई।