पीपलदा: इटावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर उत्पात मचाने पर 3 लोगों को शान्ति भंग में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 18, 2024 जिले की इटावा पुलिस ने आज क़स्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह यादव ने बताया कि क़स्बे में हंगामा करने पर सुनील मीणा,शिवम मीणा,युवराज मीणा को शांति भंग में गिरफ्तार कर इनके खिलाफ CRPC की धारा 107,151 में कार्यवाही की गई।