अनूपगढ़: अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने ग्राम पंचायत 4 एमएसआर में करीब ₹16 लाख के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
अनूपगढ़ विधायक शिमला नायक ने ग्राम पंचायत 4 एमएसआर में एमएलए लैड से करवाए गए विकास कार्यों का आज गुरुवार दोपहर 3:30 बजे विधिवत तरीके से उद्घाटन किया है। एमएलए ने बताया कि ग्राम पंचायत 4 एमएसआर के गाँव 5 एमएसआर में 825 फीट लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण 995776 रुपये की लागत से और गाँव 6 एमएसआर में 594457 रुपये की लागत से धर्मशाला में शैड का निर्माण किया है।