बालोद: बालोद शहर के जुर्रीपारा में 12.81 करोड़ की लागत से बनेगा 400 सीटर ऑडिटोरियम, अब प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजार
Balod, Balod | Jun 12, 2026 बालोद जिला मुख्यालय में प्रस्तावित 400 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण की दिशा में अहम प्रगति हुई है। मुख्यमंत्री की घोषणा के करीब डेढ़ साल बाद जिला प्रशासन ने जुर्रीपारा में दो एकड़ जमीन का चयन कर लिया है। अब परियोजना के लिए शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिलने का इंतजार है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य कराया जाएगा।