पूर्वांचल के कई जिलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता और यातायात नियमों के सख्त पालन का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। जौनपुर जनपद इस दिशा में सबसे आगे रहा है, जहां पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी और फरवरी में सड़क हादसों में 22 लोगों की कम मौतें दर्ज की गई हैं।