कटनी नगर: कटनी: बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चले; वीडियो आया सामने
कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आबकारी मोहल्ला रबर फैक्ट्री, राजीव गांधी वार्ड में 29 और 30 जून की दरमियानी रात दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बच्चों के विवाद से शुरू हुआ यह मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलीं। इस हिंसक झड़प का एक वीडियो बुधवार को सामने आया हैं